रचनाकार - प्रभुदयाल श्रीवास्तव
भेजा न्योता तुम्हें बुलाने
चिड़िया रानी चिड़िया रानी ,
आ भी जाओ पीने पानी।
छत पर रखे सकोरे मैंने।
आओ नहा लो फैला डैने।
साथ सभी मित्रों को लाना।
पानी पीकर प्यास बुझाना।
मित्र तुम्हारे प्यासे भूखे।
होंगे कण्ठ सभी के रूखे।
भरे सकोरे आकर देखो।
जल में चोंच डुबाकर देखो।
कुछ किल्लोल करो पानी में।
मजा आएगा शैतानी में।
धूप देखकर डर मत जाना।
उड़ते उड़ते छत पर आना।
छाया में सब रखे सकौरे।
पानी पीना धीरे धीरे।
दादा सोच रहे हैं बैठे।
प्यास बुझे चिड़ियों की कैसे।
दादी ने डाले हैं दाने।
भेजा न्योता तुम्हें बुलाने।
*******
रचनाकार - प्रभुदयाल श्रीवास्तव 12 शिवम् सुंदरम नगर छिंदवाड़ा म प्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें