लेखक - के एम् भाई
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में अपना घर प्रांगण में "पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम" का आयोजन किया गया |जिसमें 50 बच्चो ने भाग लिया | कार्यक्रम की शुरुवात बच्चों दारा अपने आस पास के 5 किमी के क्षेत्र में फैले कूड़े और पोलीथीन –पन्नी को बटोरकर जलाया गया | और पूरे परिसर में सफाई करते हुए पर्यावरण बचाओं के स्लोगन लिखे गए | इस अवसर पर मौजूद "पर्यावरण प्रेमी श्री मुकेश कुमार" ने बच्चों को पर्यावरण के महत्त्व के बारे में समझाते हुए कहा कि पूरे विश्व में पिछले कुछ वर्षों में भूकंप, सुनामी, सूखा और बाढ़ जैसी घटनाएं बाह्यत तेजी से बढ़ी है | जिससे आम जन जीवन बहुत प्रभावित हुआ है| जिसका मुख्या कारण हमारे ईको सिस्टम में बदलाव और तेजे से बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग है| वैज्ञानिकों ने इन आपदाओं के लिए हमारे प्राक्रतिक संसाधनों के अँधा धुंध इस्तेमाल को भी जिम्मेदार ठहराया है| उनकी माने तो हमारी धरती अपने भार से कई गुना अधिक भार वहां कर रही है और यदि यही हाल रहा तो हमारी आंगे आने वाली पीढ़ियों को रहने के लिए किसी दुसरे गृह की खोज करनी पड़ेगी |
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद श्री शिवकुमार जी बच्चों से अपनी दैनिक उपभोग की वस्तुओं का जरूरत के हिसाब से उपयोग करने और स्वच्छ रहने के बारे में आग्रह किया गया | इस अवसर पर समीर, रविकिशन, नाज़ी आदि बच्चों द्वारा भी पर्यावरण से सम्बंधित कविताओं को सुनाते हुए पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया|
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का संचालन श्री कर रहे महेश जी ने सभी बच्चों को अपना घर की धरती को साक्षी मानकर,अपने पर्यावरण को बचाने और प्राक्रतिक संसाधनों का दुर्यप्योग न करने की शपथ दिलाई | जिसके बाद सभी बच्चों को अलग एजी समूहों में बाँट दिया गया और प्रत्येक समूह द्वारा अपनी पसंद के फल वाले पौधे लगाये गए जिसमे मुख्य रूप से आम, लीची, केला, नीबू, शहतूत आदि थे “पर्यावरण बचाओं “ “इस वसुंधरा को सुन्दर बनाओं “ आदि के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया |
Attachment - photos of program
के एम् भाई
तातियागंज, चौबेपुर
कानपुर नगर
cn. - 9838775508
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें